Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों का योगदान रेखांकित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने के बाद प्रवासी भारतीय दिवस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पहली बार आयोजित अपनी तरह की इस डिजिटल प्रदर्शनी की थीम “आजादी का अमृत महोत्सव – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों का योगदान” है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस डिजिटल प्रदर्शनी में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों के योगदान को डिजिटली बखूबी दर्शाया गया है। इस अवसर पर गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली, सुरीनाम के राष्ट्रपति श्री चंद्रिका प्रसाद संतोखी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें