Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नरसिंहपुर,जिले में खाद्य सामग्रियों की सघन जांच का अभियान जारी

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशानुसार दीपावली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मावा, मिठाईयों एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य एवं औषधीय प्रशासन की टीम दूध, मावा एवं बेसन से बनी मिठाईयों की जांच के लिए सघन निरीक्षण कर रही है।
         अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित गुप्ता, सारिका दुबे द्वारा गाडरवारा में खेतेश्वर बीकानेर स्वीट्स एण्ड बेकरी, मां शारदा बीकानेर मिष्ठान भंडार, आनंद स्वीट्स, भोले भंडार स्वीट्स, बीकानेर मिष्ठान, बायपास स्थित दीपक खोवा वाले, करेली- आमगांव में केसरिया मिष्ठान भंडार, चौरसिया मिष्ठान भंडार से मावा, सोनपपड़ी, मिल्क केक, मलाई कतली आदि के 7 नमूने लिये गये। इन नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
         आमजनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री पाये जाने पर सूचना दें। यह सूचना मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित गुप्ता के मोबाइल नम्बर 9425862117 पर दी जा सकती है।
गोटेगांव में संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
   इसी तरह गोटेगांव में मिष्ठान एवं किराना दुकानों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नगरपालिका, पुलिस एवं राजस्व विभाग की सयुंक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान मिठाई के नमूने लिए गये और एक्सपायरी डेट की खाद्य सामगी नष्ट कराई गई। जिन दुकानों में साफ- सफाई नहीं पाई गई और पॉली‍थिन मिलने पर जुर्माना लगाया गया।

Tags :

जरूरी खबरें