Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नरसिंहपुर,जिले में खाद्य सामग्रियों की सघन जांच का अभियान जारी

Aditi News Team

Sat, Oct 30, 2021

नरसिंहपुर |कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशानुसार दीपावली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मावा, मिठाईयों एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य एवं औषधीय प्रशासन की टीम दूध एवं मावा से बनी मिठाईयों की जांच के लिए सघन निरीक्षण कर रही है।

         अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता, सारिका दुबे एवं कविता राठौर द्वारा तृप्ति स्वीट्स व अग्रवाल स्वीट्स नरसिंहपुर, नेमा स्वीट्स करेली, श्याम स्वीट्स, महिमा स्वीट्स, लक्ष्मी स्वीट्स एवं बेकर्स बरमान का निरीक्षण कर मावा के 6 नमूने लिये गये। इन नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

         आमजनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री पाये जाने पर सूचना दें। यह सूचना मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित गुप्ता के मोबाइल नम्बर 9425862117 पर दी जा सकती है।

Tags :

जरूरी खबरें