Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: ग्वालियर,एंटी माफिया अभियान के तहत लगभग 4 करोड़ 10 लाख रूपए मूल्य की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई

Aditi News Team

Thu, Nov 26, 2020

जिले में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन में एंटी माफिया अभियान के तहत सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में बुधवार को अनुविभागीय दण्डाधिकारी मुरार एच बी शर्मा के नेतृत्व में गए राजस्व, नगर निगम व पुलिस के संयुक्त दल द्वारा भू-माफियाओं के कब्जे से बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग 4 करोड़ 10 लाख रूपए आंकी गई है।
    अनुविभागीय दण्डाधिकारी मुरार एच बी शर्मा ने बताया कि दीनारपुर स्थित विभिन्न सर्वे नम्बर की लगभग 1.212 हैक्टेयर शासकीय जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए 19 मकानों की बाउण्ड्रीवॉल तथा यहाँ अवैध रूप से डाली जा रही मुरम की सड़कों को नष्ट किया गया। इसी तरह ग्राम लोहारपुर के अंतर्गत लगभग डेढ़ बीघा जमीन पर अवैध तरीके से बनाए गए तीन मकान व बाउण्ड्रीवॉल हटाकर इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। श्री शर्मा ने स्पष्ट किया है कि मुरार राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत एंटी माफिया अभियान के तहत ऐसी ही कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    इस कार्रवाई को अंजाम देने गए दल में तहसीलदार मुरार डॉ. महेश सिंह कुशवाह, अपर आयुक्त नगर निगम आर के श्रीवास्तव, सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा, संबंधित जोनल अधिकारी व नगर निगम का मदाखलत अमला एवं थाना प्रभारी मुरार सहित पुलिस के अन्य जवान शामिल थे।

Tags :

जरूरी खबरें